फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दो बीएलओ नपे

Mon, 24 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों के निर्वाचक नामावली के मामले में जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न ब्लाक कार्यालयों का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर दो बीएलओ को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




 पंचायत चुनावों के निर्वाचक नामावली 2015 में लगाए गए बीएलओ  द्वारा नए नामों को सम्मिलित करने तथा मृतक नामों को हटाने के लिए  निर्वाचक नामावली में आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा जिलाधिकारी वैभव  श्रीवास्तव द्वारा विकास खंड दोहरीघाट, घोसी एवं कोपागंज में किया गया।


 जिलाधिकारी ने तीनों विकास खंडों के उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिया  कि  प्रत्येक बीएलओ यह ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति गांव में रहता है उसका  नाम किसी भी हाल में न छूटने पाए तथा कोई दूसरे गांव का व्यक्ति दूसरे  गांव में सम्मिलित न होने पाए।
विज्ञापन



मतदाता सूची में कोई मृतक, या किसी लड़की की  शादी हो गयी है तथा कोई व्यक्ति 18 वर्ष से कम आयु का व्यक्ति मतदाता सूची  में ऐसे लोगों का नाम नहीं
होना चाहिए।


 यदि ऐसा मामला संज्ञान में आया तो  उसके जिम्मेदार बीएलओ होगें। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। दोहरीघाट में बीएलओ हरिद्वार राम सफाईकर्मी एवं विकास खंड घोसी


 अनिल कुमार सफाईकर्मी ग्राम-दरियाबाद द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही के  कारण जिलाधिकारी द्वारा दोनो को निलंबित करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, खण्ड विकास अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें