फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीएम ने अधिशासी अभियंता को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक पिउवाताल घोसी में छह माह बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी को परियोजना का निरीक्षण करने एवं कार्यदाई संस्था द्वारा पिछले 6 महीनों के निरीक्षण कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। परियोजना निदेशक को परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने एवं कमियां पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पैकफेड ने बताया कि जनपद में संस्था द्वारा कुल 5 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मझवारा में सीएचसी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोसी, जनपद न्यायालय मऊ में परिवार न्यायालय का निर्माण कार्य को माह तक अवश्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोपागंज एवं बड़राव में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। थाना सराय लखंसी, चिरैयाकोट, रानीपुर,घोसी, दोहरीघाट,मधुबन एवं हलधरपुर में हॉस्टल एवं बैरक के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त नए कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। हथिनी बांध के सुदृढ़ीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई को दिए। अधिशासी अभियंता आरईडी ने बताया कि कुल 38 कार्यों में से 27 कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें