फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों पर डीएम का डंडा

Mon, 17 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
डीएम मी‌ट‌िंग
विज्ञापन

विज्ञापन
संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक  जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में तैनात सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को बुलाया था। डीएम ने इन मजिस्ट्रेटों को हिदायत दी कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची में शामिल करने, मृतक मतदाताओं एवं विवाहिता युवतियों के नाम मतदाता सूची से बाहर करने के काम को तत्परता से कर रहे हैं अथवा नहीं। बैठक में अनुपस्थित सेक्टर  मजिस्ट्रेट चकबंदी अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, खाद्यी ग्राम उद्योग अधिकारी जय प्रकाश नरायन, आपूर्ति निरीक्षक ईश्वरी नारायन, सहकारिता निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, नगरपालिका के छठ्ठू राम एवं प्रमोद कुमार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनपद में 86 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 11 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम ने गैरहाजिर रहने वाले इन मजिस्ट्रेटों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। डीएम ने इसके साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। सभी सेक्टर मजिस्टे्रटों को निर्देश दिया कि सभी बीएलओ 22 व 23  अक्तूबर को अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता पंजीकरण का कार्य कराएंगे। शेष दिनों में घर-घर जा कर नये मतदाताओं के नाम सम्मिलित करायेंगे। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी बीएलओ अपना-अपना रजिस्टर बना लें। जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अपना हस्ताक्षर अवश्य करेंगे। इन रजिस्टरों  का सत्यापन जिलाधिकारी स्वयं करेंगे। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर ई पिक रेसियो ठीक करा लें। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर गांव के संभ्रांत व्यक्तियों तथा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर लें। इन बैठकों की फोटोग्राफी भी कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक आशुतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें