दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट पर घाघरा के बढ़े जलस्तर को देखते डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार।
दोहरीघाट। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने शनिवार को कटान बिंदुओं और जल प्लावन होने की संभावना वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले गौरीशंकर घाट पर नदी की स्थिति का अवोकन किया। जहां घाघरा नदी 68.70 मीटर पर बह रही थी। जिलाधिकारी द्वारा इसके पश्चात मुक्तिधाम पर कटान बिंदुओं का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने बचे हुए लगभग 400 मीटर के पैच की कार्ययोजना अधिशासी अभियंता सिचांई को बनाने के निर्देश दिया। जिससे हमेशा के लिए कटान से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों को 24 घंटा चौकन्ना रहने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने दोनों तहसील क्षेत्रों में अधिकारियों को बाढ़ की संभावना पर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष, अधिशासी अभियन्ता सिचांई, जे0ई0 सिचांई तहसीलदार घोसी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।