फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पेंशनधारकों को देना होगा आधार नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद की सभी विधवा पेंशन धारकों को अपने आधार कार्ड की छाया प्रति बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ जमा करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने दी है। उन्होंने कहा है कि पेंशनधारक अपने आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण ) अथवा जनपद मुख्यालय स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें। जिससे उनके रिकार्ड को आधार से लिंक कराया जा सके, जिससे पेंशन की धनराशि समय से पेंशनधारकों के खातों में भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें