जिले में जल्द शुरु होगी खेती किसानी के साथ अन्य गतिविधियां: डीएम
डीएम ने ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जिले के अधिकारियों के संग की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मेंबैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान डीएम ने सभी को एलर्ट कर कहा कि शासन के आदेश पर जल्द ही जिले में आवश्यक सेवाओं को गहाल किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से कोविड-19 महामारी को के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन किया गया है। तीन मई 2020 तक लागू इस लॉक डाउन के बीच जिले में स्वास्थ्य सेवा के साथ कृषि के साथ उससे संबंधित गतिविधियां, मत्स्य पालन, पशुपालन, वित्तीय क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र, आंगनबाड़ी के कार्यो की बहाली की जा सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा, मनरेगा के तहत विकास कार्यो को अनुमति, सार्वजनिक उपयोगिता के क्षेत्र, माल एवं वस्तुओं के यातायात तथा उसके लोडिंग-अनलोडिंग, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, वाणिज्य और निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान, औद्योगिक, प्रतिष्ठान, सरकारी और निजी प्रतिष्ठान, निर्माण से संबंधित के साथ भारत सरकार के साथ स्वायत्त, अधीनस्थ कार्यालय, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय के व्यक्तियों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी । डीएम ने स्पष्ट किया कि इन सबके बाद निजी वाहनों के साथ अन्य संचालित चार पहिया वाहनों में महज चालक सहित दो लोग ही चल सकेंगे। यह छूट राज्य सरकार से जारी गाइड लाइन के अनुसार होगी। डीएम ने परियोजना निदेशक को आदेशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को रोजगार के प्रति जागरूक कर उन्हे जाते से पिस कर आटे का रोजगार करने के लिए प्ररित करें। जिससे बाजारों में मिलावटी आटों को रोका जा सकेगा। साथ ही महिला को रोजगार मिलेगा। डीएम ने गेहू खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही न होने का निर्देश दिया।बोले लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम, सीआरओ, डीडीओ, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बसमाज कल्याण अधिकारी, उप कृषि निदेशक आदि लोग उपस्थित रहें।