फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली मीटिंग

Tue, 31 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी चयनित 27 समग्र लोहिया गांवों की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई। गांवों में सीसी रोड की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



 लोहिया गांवों में कराए गए कार्यों की नवीनतम फोटो भी देनी है, जिससे धरातल पर हुए काम का पता चल सके।
डीएम ने रोड की गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।


 डीएम ने कहा कि 22 अप्रैल तक कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को10 प्रतिशत पेनाल्टी देनी होगी। डीएम ने आरईएस के अधिशसी अभियंता और आवासों के निर्माण से जुड़े अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीसी रोड को जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाए। कार्यादेश के बाद भी काफी देरी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।


कहा कि इन गंावो ंमें कराएग ए कार्यों की फोटो उपलब्ध कराई जाए जिससे यह पता लग सके कि धरातल पर कितना काम हुआ है।


 उन्होंने हिदायत दी कि 22 अप्रैल तक कार्य पूरा न करा पाने वाले ठेकेदारों को दस फीसदी पेनाल्टी लगाई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, अधिशासी अभियंता ईएच खान तथा सभी संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें