मधुबन में में बाढ़ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने घोसी एवं मधुबन तहसील के बाढ़ ग्रस्तक्षेत्रों, तटबंधों एवं आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बंधों और कटान स्थलोें पर निगाह रखने को कहा है। साथ ही आश्रय स्थलों पर बाढ़ पीड़ितों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को दोहरीघाट के बाढ़ग्रस्त गांव अवरादाड़, चिउटीडाड़, नई बस्ती, सरहरा जमीन सरहरा, ब्रह्मचारी बाबा की कुटी, मुक्तिधाम, रामघाट, मनौली रामपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को बांध के किनारों पर तटबंध को ऊंचा करने के निर्देश दिए। कटान की स्थिति पर तत्काल मरम्मत कराने को कहा। बाढ़ के पानी से घिरे गांवों मेें पर्याप्त नावें लगाने को कहा। उन्होंने विस्थापित हुए परिवारों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों का भी मुआयना किया। दुबारी क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज में विस्थापित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनी तथा मोलनापुर के 25 विस्थापित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री बांटी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा किट एवं पेयजल की समस्या के तत्काल समाधान के लिए क्लोरीन के वितरण के भी निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को रसोई गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।