फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अमिला सब स्टेशन पर बिजली बिल में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को बिजली बिल में भारी अनियमितता तथा अवैध वसूली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस तथा उपखण्ड अधिकारी समस्या समाधान की बात कह कर मामला शांत कराया। दोपहर में अमिला, बुद्धिपूरा, बसावनपुर, सोनाडीह सहित आसपास के गांव के सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीण बसावनपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। लोगों ने बिजली बिल में अनियमितता के साथ विभाग द्वारा अवैध धन उगाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि बिजली बिल पूरा जमा करने के बाद बेतहाशा बिजली बिल भेजी जा रही है। समय पर मीटर का रीडिंग भी नही ली जा रही। बिजली बिल में गड़बड़ी के बावजूद उसे ठीक कराने के लिये दौड़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि समय से समस्या का समाधन नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सूचना पर उपखंड अधिकारी संजय तिवारी और अमिला चौकी पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्यायों का जल्द निस्तारण की बात करते मामला शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में विवेक राय, राहुल प्रजापति, पप्पू, मनोज, चंद्र कला, धिराजी, चनमुनि, सुशीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें