फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीएम ने देखी धान की क्रॉप कटिंग, एक बीघा में 16 क्विंटल होगी पैदावार

विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक के पहसा मोहिउद्दीनपुर गांव में धान की क्रॉप कटिंग का​ निरीक्षण करते जिला​धिकारी
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा के पहसा मोहिउद्दीनपुर में जनपद में खरीफ सत्र के दौरान धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को डीएम आनंद वर्धन सिंह की उपस्थिति में क्रॉप कटिंग की गई। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2026-27) के तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की गई।
विज्ञापन

क्रॉप कटिंग के दौरान चयनित खेत के पीए 1 प्लॉट में निर्धारित क्षेत्रफल से धान की कटाई और मड़ाई के बाद कुल 27.890 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर जनपद में धान की औसत उत्पादकता 64.4259 क्विंटल प्रति हेक्टेयर(करीब 4 बीघे, यानी एक बीघा में करीब 16 क्विंटल) आंकी गई है। पूरी प्रक्रिया भारत सरकार के अधिकृत एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की गई, जिससे आंकड़ों में पूरी पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने फसल की कटाई, मड़ाई और वजन प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के तहत कराया जाए, ताकि मिलने वाले आंकड़े त्रुटिरहित और वास्तविक हों। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े शासन की कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें