सहकारी समिति का निरीक्षण करते डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार।
मऊ। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने गुरुवार को साधन सहकारी समिति भीटी और सहकारी क्रय केन्द्र समिति कोपागंज का निरीक्षण किया। डीएम ने क्रद केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया वे गांवों में निकलें और किसानों को प्रोत्साहित करें कि वे अपना धान बिचौलियों को नहीं अपितु सरकारी क्रय केंद्रों पर बेंचें। भीटी और कोपागंज स्थिसत क्रय केंद्रों पर मात्र 13 किसानों का धान खरीदा गया है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों पर इतनी धीमी गति पर नाराजगी जताया। डीएम ने दोनों केन्द्रों के प्रभारियों को फटकार लगाया। डीएम ने उन्हें हिदायत दी कि पंजीकृत किसानों से सम्पर्क कर उन्हें अपने केन्द्र पर बुलाकर धान खरीदा जाए। किसानों को प्रोत्साहित किया जाए कि खुले बाजार में धान न बेचें बल्कि क्रय केन्द्र पर ही लाकर बेचें। जिलाधिकारी ने दोनों केंद्रों पर तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, झरना, पानी आदि व्यवस्था चेक गया। जिलाधिकारी ने किसानों से फोन कर पूछा गया कि आप द्वारा बेचे गये धान का मूल्य अभी आपको मिला कि नहीं। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस संयुक्त मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष ,आरएमओ दिनेश तिवारी, पीसीएफ के जिला प्रबंधक उपस्थित रहे।