फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

Thu, 07 Dec 2017 11:08 PM IST
mau news
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में नामांकन फार्म की खरीदारी करते छात्र।
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के क्रम में गुरुवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने कालेज परिसर में सुबह से गहमागहमी रही। छह पदों के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीद की।विज्ञान संकाय प्रतिनिधि कस्त्रे स्त्रलिए मात्र एक प्रत्याशी ने पर्चा खरीदा। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

 डीसीएसके पीजी कालेज परिसर में सुबह लगभग 11 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई।पर्चा खरीदने के बाद प्रत्याशी समर्थक चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया। समर्थक जीतने के लिए सभी दांवपेंच अपनाने पर विचार विमर्श करते नजर आए। नामांकन पत्रों के खरीद पर नजर डाला जाए तो अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, महामंत्री पद के लिए पांच, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए चार, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए 14 तथा विज्ञान संकाय के लिए एक प्रत्याशी ने पर्चा खरीदा। नामांकन पत्रों की खरीद के चलते सुबह से अपराह्न तक प्रत्याशी तथा समर्थक जीत की रणनीति तय करते रहे। कालेज परिसर में शांति व्यवस्था के तहत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस बाबत मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्र संघ चुनाव मोहम्मद जियाउल्लाल ने बताया कि छह पदों के लिए 30प्रत्याशियों ने पर्चा खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें