फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने हाईस्कूल, इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में टाप फाइव में आए 14 विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र छात्राओं से बातचीत कर लक्ष्य को हासिल करने के मंत्र बताए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटर परीक्षा में टाप फाइव के विद्यार्थियों से बातचीत किया। साथ ही लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अनुशासित होकर मेहनत की जाए तो सफलता मिलना निश्चित है।
जिलाधिकारी ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टाप फाइव में दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर की नेहा यादव, हरिवंश मल्ल एमपीआईसी पांतिरोड मधुबन की सोनम मद्धेशिया, बीएसआरके इंका रामनगर खालिसा की किरन यादव, बीएसआरके इंका रामनगर खालिसा की नेहा राय, बीएसआरके इंका रामनगर खालिसा के शिवांगी राय, एसडीजे इंका भूषन नगर मुहम्मदाबादगोहनाके गायत्री यादव को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल एसकेआईसी चचाईपार मखमेलपुर की नंदिनी यादव, चंद्रप्रकाश यादव, चौधरी कलपू यादव इंका दोहरीघाट के प्रिंस गुप्ता, मुस्लिम इंटर कालेज की साहेबा हयात, हरिवंश मल्ल एमपी इं कालेज पांति रोड मधुबन के मुकेश कुमार चौरसिया, डीएवी इंटर कालेज मऊ की श्रेया सिंह, एसकेआईसी चचाईपार मखमेलपुर के आशीष पटेल, बीपीएस पब्लिक इंटर कालेज मधुबन के जतिन कुमार गुप्ता को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें