फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर, जेसीबी से मिट्टी की भराई देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने शुक्रवार की शाम लारपुर स्थित निर्माणाधीन अस्पताल और ब्लॉक के ढेकवारा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सौ बेड के अस्पताल में मिट्टी का कार्य ट्रैक्टर और जेसीबी से कराते देख नाराजगी जताई और उपजिलाधिकारी को तत्काल ट्रैक्टर और जेसीबी को सीज कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ब्लॉक के ग्राम सभा ढेकवारा पहुंच कर प्राइमरी विद्यालय, इंडिया मार्क हैंडपंप और निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। शाम को निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब के लिए चिह्नित कमरों एवं लैब के लिए बीएसएल-2 के अनुसार तैयार हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किए। आरटीपीसीआर लैब का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में ठेकेदार मिटटी की भराई का कार्य जेसीबी और ट्रैक्टर से करा रहा था। डीएम ने उपजिलाधिकारी सी एल सोनकर को जेसीबी और ट्रैक्टर को सीज करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम कोपागंज ब्लॉक के ग्राम सभा ढेकवारा पहुुंच गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने इंडिया मार्क हैंडपंप की जानकारी लेने के साथ ही प्राइमरी विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। विद्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान छत में सरिया दिखाई देने पर प्रधान को जल्द मरम्मत करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन को अर्धनिर्मित देख इसका निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ,खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें