फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर आर्थिक गणना टीम को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट कैंपस से सातवीं आर्थिक गणना टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएससी के उपस्थित प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से लगाए गए द्वितीय पर्यवेक्षण के लिए अधिकारी, कर्मचारी को निर्देश दिया कि मोबाइल एप पर हो रहा सातवीं आर्थिक गणना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सूचना प्राप्त करें। जिससे कि भारत सरकार द्वारा बनाई जा रही योजनाओं में सहायक हो सकें। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, ददन कुमार, अपर संख्याधिकारी, राजकुमार मौर्य, राजेंद्र कुमार गुप्त, राम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश मौर्य, चंद्रकेश यादव, पंकज कुमार मिश्र एवं कार्यालय के अन्य स्टाफ तथा सीयससी जिला प्रबंधक पंकज कुमार, समन्वयक सुधीर कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें