फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-सीएमओ ने हॉटस्पॉट गांव का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हरियाणा से लौटे युवक के कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित गांव पलिया का सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठक की। वहीं जिले के पांच अन्य हॉटस्पॉट गांवों में सैनिटाइज कार्य करने के साथ सैंपलिंग किया गया।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह संग पलिया गांव पहुंचे। यहां डीएम कोरोना पॉजीटिव युवक के घर पहुंचकर युवक की ट्रैवल हिस्ट्री तथा गांव में उसकी आवाजाही के बारे में जानकारी ली। साथ ही मुहम्मदाबाद गोहना तहसील प्रशासन तथा रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को हॉटस्पॉट गांव का सर्वे तथा थर्मल स्क्रीनिंग करने के माइक्रोप्लान बनाने की बात कही।
केंद्र प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सर्वे तथा थर्मल स्क्रीनिंग के लिए सात टीमें गठित की गई हैं। जो कि मंगलवार से हॉटस्पॉट गांव का सर्वे तथा थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। साथ ही हॉटस्पॉट गांव के नौ रास्तों का जायजा लिया, जिन्हें रविवार को बैरीकेडिंग कर बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं ब्लाक के दूसरे हॉटस्पॉट गांव में चितबसाव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजीटिव अधेड़ के घर के पास में रहने वाली वृद्धा का सैंपल जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील के दोनों हॉटस्पॉट गांव मर्यादपुर तथा धर्मपुर देवारा में फतेहपुर मंडाव ब्लाक के अफसरों की देखरेख में सैनिटाइज किया। जबकि फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 234 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, वहीं कई गांवों में पहुंची टीम ने 17 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। वहीं बड़राव ब्लाक के खोन्हाचंवर तथा परदहा ब्लाक के अहिलाद गांव में ग्राम पंचायत द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें