फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे लदी पिकप पलटी, घायलों को छोड़कर फरार हुआ चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार मे सोमवार की देर रात एक पिकअप बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने उन्हें पिकअप से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डीजे तथा कलाकारों को लेकर सोमवार की देर रात करीब एक बजे पिकअप मझवारा से मऊ की तरफ जा रहा था। इंदारा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी। घटना होने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप के नीचे दबे लोगो के चिल्लाने के बाद आसपास के ग्रामीण आ गए। जिसके बाद पिकअप में सवार नौ लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने एबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कोपागंज सीएचसी पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें