आईएससी इंटर में जिले में प्रथम स्थान आने के बाद फातिमा स्कूल की छात्रा लीजा मजहर को मिठाई खिलाकर ?
- फोटो : MAU
मऊ। सीआईएससीई ने आईएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। जिले के मात्र दो विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल की दिव्यांशी सिंह, लीजा मजहर तथा रजत पुलिन ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। फिलहाल फीलगुड कराने वाले रिजल्ट से शिक्षक और अभिभावक सभी खुश हैं। शानदार रिजल्ट पर कालेज के प्रधानाचार्यो ने शिक्षकों, छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों को बधाई दी है। फातिमा स्कूल का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। छात्रा दिव्यांशी सिंह, लीजा मजहर तथा रजत पुलिन ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि मनीष गुप्ता 95.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे तथा आनंद कुमार गुप्ता 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सेंट्रल सीनियर सेकेंड्री स्कूल नियामुपुर का रिजल्ट भी शतप्रतिशत रहा। शानदार रिजल्ट से छात्र छात्राओं शिक्षकों तथा अभिभावकों के चेहरे खिल गए। कालेज के डायरेक्टर उमेश कुमार ने शानदार रिजल्ट पर छात्र छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों को बधाई दी है। उधर रिजल्ट बेबसाइट पर आने के बाद छात्र छात्राओं और अभिभावकों में बेचैनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। रिजल्ट आने के बाद छात्र छात्राओं ने जमकर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। मोबाइल तथा व्हाट्सएप आदि से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई।
आईएससी इंटर में जिले में प्रथम स्थान आने के बाद फातिमा स्कूल की छात्रा दिव्यांशी सिंह को मिठाई ख?- फोटो : MAU
आईएससी इंटर में जिले में प्रथम स्थान आने के बाद फातिमा स्कूल के छात्र रजत पुलीन को मिठाई खिलाकर ख?- फोटो : MAU
आईएससी के इंटर का रिजल्ट आने के बाद नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में छात्रों को मिठाई खिलाती- फोटो : MAU