फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। बेसिक शिक्षा विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक संसाधन केंद्र में चल रहा समेकित शिक्षा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की शारीरिक बाधाओं के स्क्रीनिंग के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। करीब 135 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान स्क्रीनिंग करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर राजेंद्र चौहान, अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि यह एक पुण्य का काम होगा जो आप अपने बीच से एक विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे को पहचान कर उसके उपचार निदान के लिए जानकारी देंगे। जिससे वह समाज में मुख्यधारा से जुड़ सकेगा। हमें ऐसे भी बच्चे मिलते हैं जिनको सुनने और बोलने में भी समस्या होती है। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश मिश्र ने कहा कि जब छोटी उम्र में इन बच्चों का पहचान किया जा सकेगा तो इन बच्चों को ऑपरेशन के द्वारा कान की मशीन नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का शीघ्र अति शीघ्र शारीरिक बाधाओं से समस्या वालों का पहचान की जा सके और उसको दूर किया जा सके। इस मौके पर शीला सिंह, किरन बाला, मंजू देवी, इंदू देेवी, ज्ञांती, लालसा, नीलम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें