फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में अनियमितता बरतने से लोग परेशान:

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव की मतदाता सूची में अनियमितता बरती गई है। पुरवे के लोगों का नाम दूसरे पुरवे की मतदाता सूची में दर्ज हो गया है। लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इलाके के जयराम यादव, मस्तान, मनोज यादव, अजय, संजय यादव ने बताया कि पुरवे के लोगों नाम दूसरे पुरवे की मतदाता सूची में दर्ज हो गए हैं। इससे अपना नाम खोजने में समस्या आ रही है। धूस पुरवा के 90 मतदाता, भगत पुरवा के 150, डीहवारस्थान के 90, टमठा के 170, दल्लीपुर के 30, मनमन पुरवा के 30, पब्बर पुरवा के 60 सहित विभिन्न पुरवों में मतदाताओं नाम दूसरे पुरवों की मतदाता सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें