फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 मई को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त और डीआईजी ने दोनों स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

29 मई को मधुबन के गांधी इंटर कॉलेज मैदान में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यों के अलावा जनसभा संबोधन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद ताजोपुर स्थित सैनिक ग्रामीण अस्पताल के अनावरण का कार्यक्रम निर्धारित है।
इसी को लेकर बुधवार की शाम मंडलायुक्त विवेक और डीआईजी सुनील सिंह ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, छाया, शौचालय तथा स्टेज व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल पर की जा रही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण से पहले कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त और डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा भी की।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें