फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंडलीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी इंटर कॉलेज मुबारकपुर आजमगढ़ के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित 68वीं मंडलीय विद्यालयीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिराजुद्दीन क्रीड़ा अधिकारी मंडल आजमगढ़ ने किया। समापन यशवंत सिंह पूर्व मंत्री पूर्व एमएलसी के हाथों से किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में बलिया, मऊ, आजमगढ़ के प्रतिभागी बालिका और बालक जूनियर वर्ग के 14, 17 और 19 वर्षीय खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से बालक और बालिकाओं की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। इन तीनों कैटगरी में मऊ की 4 टीमों ने प्रथम स्थान और 2 टीमों ने दूसरा स्थान हासिल किया।बालिका वर्ग में 14 वर्षीय और 17 वर्षीय कैटगरी में जिले की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में बालिका टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग 17 वर्षीय और 19 वर्षीय कैटगरी में पहला स्थान और 14 वर्षीय बालकों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला कबड्डी संघ के सचिव अवनीश कुमार राय ने बताया किखिलाड़ियों ने जिले का सम्मान बढ़ाया है। शिवशंकर सिंह जिला क्रीड़ा सचिव ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन किया और मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. एहसान, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ आजमगढ़ ने अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें