फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया देवलास मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर प्राचीन काल से सूर्य षष्ठी के दिन लगते चले आ रहे ऐतिहासिक व पौराणिक मेले का उद्घाटन बुधवार की दोपहर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सूर्य मंदिर पर पूजन अर्चन कर मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की ओर से मेले में आने वाले लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखे जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने छठ पूजा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की हर सुविधा की व्यवस्था किए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने मेला की व्यवस्था में लगे लोगों से कहा कि मेले में आने वाले किसी भी दुकानदार अथवा दर्शनार्थी को किसी प्रकार की असुविधान होने पाए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर भी मौजूद रहे। मेला अध्यक्ष समाजसेवी अजय जायसवाल ने एक सप्ताह तक दिन रात चलने वाले मेले की व्यवस्था का जायजा लिया। वे अपने वालेंटियर्स के साथ मेले के चारों तरफ़ चक्रमण करते रहे। दूरदराज से आये दुकानदारों की सहूलियत के लिए मेला समिति की तरफ से लगाये गए साउंड सिस्टम से चरखी, झूला,मौत का कुआं,जादू घर,खजला, मिठाई,फल,कपड़ा,लोहा,लकड़ी,मीना बाजार सहित मेले के समस्त दुकानदारों से मिलकर कारोबार करने का आग्रह किया। कहा कि कोई भी परेशानी होने पर मेला समिति से तुरंत सम्पर्क करें। इस अवसर पर अनुराग यादव, विजयशंकर पान्डेय, विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, डा. राममूरत यादव, बद्रीनाथ पाण्डेय, संतोष सिंह, श्यामसुंदर पाण्डेय ,जयभीम कुमार, अभिषेक यादव ,अनिल प्रधान, अश्विनी सिंह ,रामसोच, पूर्व प्रधानाचार्य वैदेही यादव, भैरव सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें