फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 5 किमी की दूरी होगी कम, बहादुरपुर और गोंठा में होगा रेलवे अंडरपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग पर बहादुरपुर और गोंठा लोहारपुरा में अंडरपास निर्माण के लिए केंद्रीय रेल मंत्री ने मंजूरी के बाद नक्शा तैयार करने सहित अन्य कार्य प्रगति पर है। घोसी कस्बे के बड़ागांव में काम शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने अन्य दोनों स्थानों पर भी रेल अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र साझा कर जानकारी दी है। काम शुरू होने पर जनपदवासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

नई लाइन बनने के बाद रेलवे ने तीनों स्थानों पर फाटक बंद कर दिए थे। इसके चलते 60 से अधिक गांवों की करीब दो लाख आबादी मुख्य मार्ग से कट गई थी। दोहरीघाट ब्लॉक के गोंठा लोहारपुरा और बहादुरपुर में 1901 में रेलवे फाटक बनाए गए थे। इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग के गेज परिवर्तन के दौरान चार वर्ष पहले इन्हें बंद कर पटरी बिछा दी गई। इससे ट्रैक के पूर्वी हिस्से के किसानों को गोंठा मंडी और गुड़ मंडी तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
गोंठा लोहारपुरा के पूर्व दिशा में चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल और पश्चिम दिशा में रेल पटरी है। इनके बीच बसिया राम, लोहारपुरा, कुंवारी का पूरा, तिवारी पूरा और गड़ेरी का पूरा स्थित हैं। यहां आने-जाने के लिए रेलवे फाटक के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार होने पर जहां 20 मीटर की दूरी पर एंबुलेंस पहुंच सकती थी, वहीं अब गांव पहुंचने के लिए उसे चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं, बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से आसपास के किसान कृषि कार्य के लिए रेलवे ट्रैक पार कर आने-जाने को मजबूर हैं। अनाज लाने-ले जाने के लिए भी पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें