कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में बीती रात लगभग दस बजे आग से झुलसे एक मरीज इलाज के लिए अस्पताल आया। बातों ही बातों में चिकित्सक और मरीज के तीमारदार आपस में ही भिड़ गए। घटना से आहत चिकित्सक ने थाने में ग्राम प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। ग्राम प्रधान को जमानतनामा भराकर छोड़ दिया गया।
कस्बा स्थित पीएचसी में बीती रात दस बजे बसियाराम निवासी नेम गिरी जले हुए अवस्था में आया। उसके साथ ग्राम प्रधान शैलेश राय, मोनू राय समेत आदि इलाज को लेकर चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों से कहासुनी होने लगी। गाली-गलौज की भी नौबत आ गई। बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके झा के नेतृव में चिकित्सकों की टीम थाने पहुंची। डॉ. शहीद जमाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।