अतुल राय का पुतला फूंकते बसपा के कार्यकर्ता।
मुहम्मदाबाद गोहना। घोसी लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रभारी बनाए गए अतुल राय की मुहम्मदबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र की कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पार्टी प्रभारी का शहीद चौराहे पर पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की। बसपा प्रभारी ने विरोध करने वालो को बाहरी तत्व बताते हुए पार्टी की एकजुटता बताई।
घोसी लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए अतुल राय रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में पार्टी कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओ में से कुछ ने हंगामा कर दिया। उन्होंने तुल राय के प्रभारी बनाए जाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। विरोध को देखते हुए बसपा प्रभारी बैठक स्थल से वापस हो गए और शहीद चौराहा के पास एक अन्य बसपा कार्यालय पर बैठक किया। उधर विरोध करने वाले कार्यकर्ताओ शहीद चौराहा स्थित शहीद मूर्ति पर पहुंचे और अतुल राय का पुतला फूंका । विरोध करने वालो में बैजनाथ राव, ओमप्रकाश , सोचन भारती, हरिनाथ प्रसाद, लल्लन राम, रामदरश, रमेश राजभर, नागेंद्र, रामबचन आदि शामिल रहे। उधर विरोध से बेखबर बसपा प्रभारी अतुल राय ने विधान सभा प्रभारी धर्म सिंह गौतम के कार्यालय पर मौजूद सैकड़ो बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो की बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में धर्म सिंह, दयानंद सिंह, भरत राजभर, जयभीम, कमलेश सिंह, आदि समेत सैकड़ो बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर, अतुल राय ने कहा कि मुठ्ठी भर लोग कई सालों से बसपा को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है । कहा कि विरोध करने वालों में एक भी व्यक्ति बसपा का समर्पित कार्यकर्ता नही है। बताया कि बसपा विधान सभा का पूरा संगठन व कार्यकर्ता पार्टी के साथ है।