फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनपदीय रोवर्स- रेंजर्स समागम की तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
सर्वोदय पीजी कॉलेज में आयोजित रोवर्स रेंजर्स समागम में मौजूद प्रोफेसर। संवाद
विज्ञापन
घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी काॅलेज के परिसर में मंगलवार को कॉलेज के सभागार में बैठक हुई। इसमेें एक फरवरी से होने वाले महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्व विद्यालय आजमगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों का जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी की प्राचार्या प्रोफेसर वंदना पांडेय ने कहा कि जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम में 21 प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। पारदर्शिता के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा।
महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. घनश्याम दूबे ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स समागम के माध्यम से युवाओं के अंदर देश प्रेम और टीम कार्य की भावना जागृत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम एक से तीन फरवरी 2026 को सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में संपन्न होगी।
इस अवसर पर डॉ. धनंजय शर्मा, रविकांत पांडेय, जगजीवन राव, हरीश कुमार, दुर्गेश मिश्रा, डॉ.जय बहादुर यादव, गुलाब चंद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें