फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नेक्स्ट जनरेशन कार्यशाला में जीएसटी दरों में कमी पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब प्राइड और राज्य कर विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में जीएसटी की दरों में कमी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त नितिन श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब के सदस्यों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों को जीएसटी की नई दरों के बारे में जानकारी दी।
बताया कि 22 सितंबर से परिवर्तित नए टैक्स रेट के अनुसार 33 जीवन रक्षक दवाइयों पर कर की दर 12 प्रतिशत से शून्य कर दी गई है। अन्य दवाइयों, मक्खन, घी, चीनी, नमकीन, शैंपू, टूथपेस्ट और चॉकलेट आदि पर कर की दर 18 और 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व में जीएसटी के अंतर्गत 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत के चार टैक्स स्लैब अब घट कर केवल 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। रोजमर्रा के उपभोग की अधिकतर वस्तुओं को 5 प्रतिशत की स्लैब में रखा गया है।
राज्य कर विभाग की ओर से उपस्थित बुद्धजीवियों को इस आशय प्रोत्साहित किया गया कि घटी हुई दरों का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को अवश्य मिले। रोटरी क्लब प्राइड के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सहायक आयुक्त को अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया।
कहा सरकार की मंशा के अनुरूप इसके व्यापक प्रचार प्रसार और आम जनों को इसका लाभ अवश्य मिलना चाहिए। इस अवसर पर संयोजक सौरभ मद्धेशिया ने सहायक आयुक्त नितिन श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई नीतियों और योजनाओं के विषय में समय निकालकर व्यापारियों को अवगत कराना सार्थक प्रयास है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी उद्यमी भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर शहर के प्रमुख उद्यमी व्यवसाय आशीष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में व्यावसायी और रोटरी क्लब प्राइड सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें