फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं का हो खुलासा

Sun, 10 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी, चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में हुई लूट एवं हत्या की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन व अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने आपराधिक घटनाओं के खुलासा न होने पर कई थानाध्यक्षों को फटकार लगाई।
विज्ञापन



 पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम कर्मचारियों की समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देषित किया। सभी कर्मचारी अपने-अपने बीट क्षेत्र की बीट बुक बना लें एवं बीट क्षेत्र की छोटी से छोटी घटनाओं की जानकारी रखें व आवश्यक कार्यवाही करें तथा सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि अगर बीट क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना हुई तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी बीट कर्मचारियों की होगी।


सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि एक महीने तक चलाए जा रहे अवैध रूप से बिक रही शराब एवं कच्ची शराब की चल रही भट्ठियाें की रोकथाम हेतु अभियान में ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तारी करें एवं प्रभावी अंकुश बनायें रखें।
विज्ञापन



अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराएं व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें साथ ही लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द से जल्द करें। अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना सक्रिय गश्त करें ताकि चोरी/लूट की  घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें