फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लीकेज होने से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। स्थानीय ग्राम पंचायत में लगी जल निगम की पाइप काफी पुरानी होने के कारण कई स्थानों पर लीकेज हो रही है। जिससे जलापूर्ति वाले पाइप से बहकर हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उपभोक्ता गंदा पानी ही प्रयोग करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

लीकेज की समस्या से हफ्तों तक पानी की सप्लाई बंद हो जाती है। हरिजन बस्ती, पूरब टोला ,महावीर स्थान, कोट मुहल्ला में कई दिनों से पानी सड़क पर और नालियों में बहता रहता है। वाटर सप्लाई बंद होने पर सड़क पर बह चुका गंदा पानी वापस लीकेज पाइप में चला जाता है और सप्लाई चालू करने पर फिर वही गंदा पानी उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच जाता है। लगातार पानी भरा होने से सड़कें भी टूट कर खराब हो रही हैं। इस संबंध में बाजार के रिंकू गौड़, मुमताज अहमद, बद्रीनाथ यादव, मुन्ना मौर्य, शिवानन्द सिंह आदि ने पुराना पाइप बदल कर नया पाइप लगाने की मांग किया है। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता अजीत पांडेय का कहना है कि काफी पुराना पाइप होने के कारण लीकेज की समस्या बार बार आ रही है। बजट की मांग की गई है। पुराना पाइप बदलने कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें