फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदंगी से पनपती है बीमारियां, हैंडवॉश से करे बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को मदरसा वसीअत-वलूम में ग्लोबल हैण्ड वाशिंग डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को हाथ धुलने के तरीके एवं बीमारियों से बचने का तरीका बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएमसी शमशेर अली ने कहा की ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे का खास मकसद हर देश में साबुन से हाथ धोने की अहमियत बताते हुए लोगों को हाथ धोने के फायदों के प्रति जागरूक करना है। बाल मृत्यु दर, सांस से संबंधित बीमारियां और डायरिया पर कंट्रोल करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई थी। साबुन से हाथ वॉश करना एक आसान काम है, जिसके जरिए सांस से संबंधित रोगों से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा 25% तक कम किया जा सकता है। जबकि डायरिया से होने वाली मौत में 50% तक की कटौती की जा सकती है। दुनियाभर में 60% से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ता हाथ धोने के नियमों का पालन नहीं करते। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में भी स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले अधिकारी अपने हाथों की सफाई पर ठीक से ध्यान नहीं देते। हाथ धोना एक अच्छी आदत है, जिसकी बदौलत हम कई बीमारियों, जैसे कोरोना वायरस, डायरिया और निमोनियां आदि से महफूज रह सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह, मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना इरशाद अहमद, बीएमसी अमित कुमार सिंह, मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर रागिनी बरनवाल, अरिबा, रीमा, सोनी एवं विंदा ने अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें