मऊ। जिले के हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी, साई कालेज ऑफ फार्मेसी कालेज में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति तथा मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कालेज के निदेशक अखिलेश राय तथा प्रधानाचार्य मुहम्मद असजद कमाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने देश के कल्याण के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक टीचर, वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत और लोगों की सेवा में लगा दी थी। वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के विचार आज भी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस दौरान अखिलेश सिंह, सतवंत, रवि, रतिभान कुमार आदि शामिल रहे।