फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की कम उपस्थिति पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यो को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को छह इंटर कालेजों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम मिलने तथा शैक्षिक गुणवत्ता न्यूनतम पाए जाने पर प्रधानाचार्यों को कड़ी फटकार लगाई। प्रधानाचार्यों को अभिभावकों की बैठक बुलाकर उनकी सहमति प्राप्त करने तथा छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूर्वांचल इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज, इंटर कॉलेज टेघना, संत विनोबा इंटर कॉलेज सिपाह सहित छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाचार्यो को कड़ी फटकार लगाई। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना से बचाव के उपाय भी इंटर कालेजों में रखने होंगे। निरीक्षण में यदि कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित प्रधानाचार्य सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे। शैक्षिक गुणवत्ता और छात्र संख्या संतोषजनक नहीं पाई गई तो इंटर कॉलेजों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें