मऊ। बृहस्पतिवार को जांच के दौरान पांच कोरोना संक्रमित मरीजों मिले। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 2893 हो गई। बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इस समय जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 42 है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 838 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से जांच की गई। इसमें दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। वहीं लैब से आई 1022 रिपोर्ट में एक नया संक्रमित मरीज मिला। जबकि दो मरीज ट्रूनाट जांच में मिले। संक्रमित मरीजों में ताजोपुर से एक, इटौरा से एक, मुसरदह से एक और परदहा से एक मरीज मिला है। नए संक्रमित मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2893 पहुंच गई। इसमें 2815 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 36 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं सक्रिय 42 मरीजों में 16 मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज में चल रहा है।