फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूलों में अब हर सप्ताह होगी डिजिटल लर्निंग क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब किताबों के साथ-साथ तकनीक के माध्यम से भी शिक्षा दी जाएगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक पीरियड डिजिटल लर्निंग का निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.30 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्तमान समय में हर क्षेत्र में तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को शुरुआती स्तर से ही डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
इससे छात्र न केवल पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, बल्कि भविष्य में रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार होंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए नए शैक्षिक सत्र से डिजिटल लर्निंग को अनिवार्य रूप से लागू करने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

अब कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में कम से कम एक पीरियड डिजिटल लर्निंग का होगा, जिसमें तकनीक के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार बदलते समय में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। बच्चों को तकनीक से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकें। डिजिटल लर्निंग क्लास का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्मार्ट तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करना है।
कक्षाओं में ई-कंटेंट, वीडियो लेक्चर, इंटरएक्टिव क्विज, स्मार्ट बोर्ड और अन्य डिजिटल टूल्स के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। विषयों को एनिमेशन और वीडियो के जरिए समझाया जाएगा, जिससे पढ़ाई रोचक बनेगी और बच्चे विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।
नगर शिक्षा अधिकारी रजित लाल रत्नाकर ने बताया कि डिजिटल लर्निंग से बच्चों की समझने की क्षमता बढ़ेगी। विजुअल और ऑडियो माध्यम के उपयोग से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और वे अधिक सक्रिय होकर सीखेंगे।
इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, इंटरनेट का सही उपयोग, ऑनलाइन लर्निंग टूल्स, डिजिटल कंटेंट की समझ और प्रेजेंटेशन स्किल्स भी सिखाई जाएंगी। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें