फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर विधानसभा चुनाव में नामांकन के पूर्व नामांकन स्थल का नरिक्षण करते डीआईजी अखिलेश कु - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए जनपद में बृहस्पतिवार से नामांकन फार्म की बिक्री एवं नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इसके दृष्टिगत डीआईजी रेंज आजमगढ़ अखिलेश कुमार मीणा ने जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। कचहरी मोड से पैदल चलते हुए वह कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन स्थल के निर्धारित रूटों का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं मानिटरिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ही नामांकन के लिए निर्धारित कक्षों का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को चुनाव को लेकर सतर्कता बरतने एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्षिता तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया गया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के दृष्टिगत प्रत्याशियों के नामांकन हेतु अंदर आने एवं बाहर जाने के मार्ग एवं कक्षो का निर्धारण कर दिया गया है। प्रत्याशियों को कचहरी मोड़ से पैदल चलते हुए धरना स्थल गेट के रास्ते कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करना होगा। निर्धारित नामांकन कक्षों में नामांकन के बाद अधिवक्ता कक्ष के समक्ष स्थित गेट के रास्ते बाहर निकलना होगा। किसी भी दशा में कोई प्रत्याशी वाहन के साथ कचहरी मोड़ से अंदर नहीं जा पाएंगे। वाहनों के पार्किंग के लिए बुनकर कालोनी स्थित मैदान का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो अन्य लोग ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि भूतल स्थिति दो नामांकन कक्षो में विधानसभा मधुबन एवं घोसी तथा प्रथम तल स्थित दो नामांकन कक्षों में सदर एवं मुहम्मबाद गोहना विधानसभा के नामांकन कार्य संपन्न किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें