फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश से बाहर निकलना मुश्किल

Thu, 19 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और लू के बीच बाइक पर मुंह बांधकर नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे से होकर गुजरते बाइक सवार।
विज्ञापन
लगातार बढ़ता पारा लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। तपिश के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। चिलचिलाती धूप से जहां बाजारों में सन्नाटा पसरा है तो वहीं लोग बेहाल हुए जा रहे हैं। जिले मेें बुधवार को भी तापमान अधिक रहा। चिलचिलाती धूप लोगों को कहीं का नहीं छोड़ रही। धूप के थपेड़ों से लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिल पा रहा है। काम से निकले लोग भी रास्ते में आम का पन्ना और शिकंजी लिए बिना गंतव्य को नहीं जा पा रहे। रास्ते में भी पेड़ के नीचे थोड़ा रुकने के बाद ही वह थोड़ा सुकून महसूस कर रहे। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में घर और आफिसों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


लड़कियां व महिलाएं धूप से बचने के लिए मुंह को ढ़ककर या छतरी लगाकर चल रही हैं। दोपहर होते ही सड़कों पर आवाजाही कम हो जा रही है। धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते देखे जा रहे हैं। जिन बाजारों में हमेशा चहल पहल रह रही है। दोपहर होते ही सूनसान हो जा रहा है। दुकानदार भी आधा शटर गिराकर आराम फरमाने लग जा रहे हैं।  हालांकि अभी भी कुछ स्कूल खुले हैं और बच्चो को तपिश झेलते हुए  स्कूल जाना पड़ रहा है। जबकि अधिकांश स्कूलों ने गर्मी को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें