वलीदपुर। सनातन धर्म सेवा समिति की तरफ से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के धौरहरा-भातकोल में आयोजित सुनिए कथा रघुनाथ जी के कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन शनिवार को व्यास पीठ स्वामी बाल भरत जी महाराज ने विस्तार से अयोध्या में जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जीवन शैली और हनुमान जी की भक्ति का वर्णन किया। कहा कि संसार में जितने भी कठिन कार्य हैं, वह हनुमान जी कृपा से सुगम हो जाते हैं।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन सुशीला मिश्रा ने दीप जलाकर कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान मनोज प्रजापति, गिरीश जायसवाल, मुकेश पांडेय, रवि श्रीवास्तव, विजय गुप्त, नवनीत यादव आलोक शर्मा आदि मौजूद थे।