फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत की रखवाली करते समय दिव्यांग का कृत्रिम पैर चोरी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव निवासी दिव्यांग बृजराज राय का खेत की रखवाली करते समय कृत्रिम पैर चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ढेकवारा गांव निवासी योगेंद्र यादव, पीयूष यादव और बृजेश तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित बृजराज राय (70) ने बताया कि वह पैर से दिव्यांग है और अपने खेत में ट्यूबवेल के पास बनी मड़ई में रहता है। आरोप है कि तीन मार्च की रात करीब 11:30 बजे जब वह सो रहा था, तभी ढेकवारा गांव निवासी योगेंद्र, पीयूष तथा भदसा मानोपुर निवासी बृजेश मड़ई में घुस गए।
आरोपियों ने उसका करीब 25 हजार रुपये का प्लास्टिक से बना कृत्रिम पैर चोरी कर लिया। टॉर्च की रोशनी में उसने तीनों को देख लिया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसकी कमीज की जेब में रखे तीन हजार रुपये भी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना चार मार्च को कोपागंज थाने में दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया। बाद में उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

इस बाबत कोपागंज थानाध्यक्ष राकेश रोहन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें