फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह में नहीं मिली बाइक और नकदी तो दे दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। साहब निकाह में बाइक और नकदी नहीं मिला तो मेरे शौहर ने मुझसे मारपीट कर तलाक दे दिया। आप न्याय दिलाएं। यह गुहार बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को पत्रक सौंपते हुए ढिलई फ़िरोजपुर की महिला सब्बो ने लगाई।
विज्ञापन

पत्रक में सब्बो ने बताया कि उसका निकाह 2017 में हैदर अली पुत्र शौकत अली निवासी सौरुबांध थाना दुबहर जनपद बलिया के साथ हुआ था। बताया कि निकाह के समय उसके परिजनों ने एक लाख रुपये नगद के साथ बाइक व अन्य जरूरत के सामान दिया था। लेकिन कुछ समय माह बीतने के बाद उसके पति और उसके परिजन दुबारा दहेज के लिए एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। आरोप लगाया कि उसका विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। बीते 12 अक्तूबर को गांव के कुछ लोगों के सामने दोनों पक्षों में सुलह होने पर वह वापस ससुराल पहुंची। लेकिन उसके पति ने 14 अक्तूबर को शराब के नशे में उससे फिर दहेज की मांग को लेकर गाली गलौज देने लगा। विरोध करने पर उससे मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया। इस मामलें में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें