फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 5000 मीटर वॉक रेस में धीरज, गोला फेंक में कैश यादव को स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वाराणसी, प्रयागराज और गाजियाबाद में आयोजित राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में मऊ जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी है।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पारस नाथ सिंह ने बताया कि राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मऊ के धीरज ने 5000 मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक और 3000 मीटर वॉक रेस में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंकित ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं प्रयागराज में आयोजित माध्यमिक राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कैश यादव ने शॉटपुट (गोला फेंक) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा उत्सव कुमार ने 5000 मीटर वॉक रेस में कांस्य और अन्नू ने 600 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया।गाजियाबाद में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता में शहर स्थित मुन्नी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा मनीषा यादव ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। मनीषा ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शनने बाद जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह, डॉ. एससी तिवारी, जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्षा कंचन तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, कोच मनोज यादव, विश्राम पाल, रामजी यादव, शिवगोविन्द राय, सुधीर मद्धेशिया, रामवृक्ष यादव, ओमेन्द्र सिंह, राम जन्म यादव, गंगाधर राय ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें