फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीएम ने देखी स्टेशन की सुरक्षा

Sat, 01 Aug 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन का शनिवार को उपमहाप्रबंधक रेलवे गोरखपुर पीएन राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने का निर्देश दिया। वहीं, स्टेशन पर अग्निशमन बाल्टी को उचित स्थान पर रखने और उसमें हमेशा पानी और बालू रखने की भी हिदायत दी। उनके निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपमहाप्रबंधक रेलवे गोरखपुर पीएन राय शनिवार की दोपहर 2 बजे कार द्वारा गोरखपुर से मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के पूर्व रेलवे विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने पूरे स्टेशन को चमका कर रख दिया। हर दिन से शनिवार को रेलवे स्टेशन कुछ बदला बदला सा नजर आया।
जिस रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन कुछ न कुछ अव्यवस्थाएं रहती थीं, शनिवार को वह चमकता नजर आया। उपमहाप्रबंधक पीएन राय ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद  सबसे पहले स्टेशन स्थित डॉरमेट्री कक्ष का निरीक्षण किए। इसके बाद उन्होंने अधिकारी आवास और यात्री प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद दुकानों पर उपलब्ध सामानों को देखा। साथ ही उसकी गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने दूकानदारों को निर्देश दिया कि वे हमेशा खाने के सामानों को ढक कर रखें। साथ ताजे सामनों को ही यात्रियों को बेचें। स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटर कूलर को टोटी खराब होने पर पानी गिरने पर संबधित अधिकारी को तत्काल उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। शौचालय को ठीक तरीके से साफ सुथरा रखने की बात कही। उन्होंने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था करने के लिए अधिकरियों को निर्देशित किया। साथ ही अग्निशमन बाल्टी को उचित स्थान पर रखने और उसमें हमेशा बालू और पानी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें