मांदी सिपाह स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीराम कथा कहते कथावाचक।
बोझी। क्षेत्र के अतरसावां में मां काली मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में रितेश जी महाराज ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के अनेक साधन हैं। सबसे सुगम और कठिन भी जो साधन है वह भक्ति का है। परमात्मा बिना भक्ति के द्रवित नहीं होते और भक्ति के लिए वर्ण, संप्रदाय, रंग-रूप, छोटा-बड़ा, उच्च-नीच का स्थान नहीं है। भक्ति अपने आप व्यक्ति को निर्मल और महान बनाती है। कहा कि केवट समग्र रूप से भगवान के बाह्य अंतर सारी बातों को जानकर ब्रह्म के रूप में जो कि नर लीला कर रहे थे पहचान लिया और नाव पर चढ़ने के लिए उनके पांव धोने के उपक्रम को अपनी निर्मल मति से गति को बनाने के लिए किया। इस अवसर पर अरुण राय, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, विश्वनाथ राय, श्रवण पटेल, गंगाधर राय, बांके राय, मनोज यादव आदि शामिल थे।