पश्चिमी चौक अमिला में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र के नौवें दिन मंगलवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। व्रती महिलाओं ने मां दुर्गा को लाल चुनरी और नारियल चढ़ाया। आरती के समय पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। नगर के मिर्जाहादीपुरा, बाल निकेतन, सदर बाजार, संस्कृत पाठशाला, रौजा, भीटी, बाल निकेतन, स्वदेशी काटन मिल, सहादतपुरा, हिंदी भवन, रौजा, गोला बाजार, अलहदादपुर सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। पंडालों की सजावट देखने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। चिरैयाकोट: थाना क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुुुओं ने कतारबद्ध होकर मां दुुर्गा के नौवें स्वरुप का पूजन अर्चन किया। भक्तों के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। बढुुआगोदाम: क्षेत्र के कहिनौर, बढुआगोदाम, पहाड़पुर सहित विभिन्न इलाकों में स्थापित दुर्गा पंडालों में आरती के समय भीड़ देखी गई। इंदारा: अदरी स्टेशन रोड, जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति, श्री बाल दुर्गा पूजा समिति इंदारा गांव, नव युवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति इंदारा (ब्राह्मनपुरा) सहित विभिन्न पंडालों में भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मझवारा: क्षेत्र के पवनी, मझवारा, बलिया बार्डर सहित विभिन्न इलाकों में स्थापित दुर्गा पंडालों में गहमागहमी रही। मधुबन : तहसील क्षेत्र में 50 से अधिक जगहों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित हैं। दुर्गा पंडालों में माँ के दर्शन को भक्तों की बड़ी भीड़ जुट रही है। नवमी को भी दुबारी, सिपाह, मर्यादपुर, दरगाह, सूरजपुर, नगर पंचायत मधुबन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां के दर्शन के लिए रही। कई जगहों पर खूबसूरत सजावट के तहत बने पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मंगलवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालों की जाँच की गयी और पंडालों में अग्निशमन यंत्र, बालू की उपलब्धता, बिजली सप्लाई की व्यवस्था आदि कई बिंदुओं पर जांच की गई। प्रभारी निरीक्षक सुधेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा कार्यक्रम संचालकों को पंडालों में अग्निशमन यंत्र और बालू अनिवार्य रूप से रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सभी पंडालों में अग्निशमन यंत्र एवं बालू भरे पात्र उपलब्ध पाए गए।मेन रोड दरगाह पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल के संरक्षक नींबू लाल विश्वकर्मा का कहना था कि प्रशासन के निर्देश के अनुसार पंडाल में अग्निशमन यंत्र एवं बालू उपलब्ध है। वायरिंग की भी अच्छी तरह से जांच की गयी है। नगर पंचायत के भैरोपुर मोड़ पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा के संरक्षक आलोक कुमार का कहना था कि स्थानीय पुलिस द्वारा पंडाल की जांच की गयी।
पूर्वी चौक अमिला में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा।संवाद- फोटो : MAU
नगर के सहादतपुरा स्थित स्वदेशी काटन मिल के पास सजे पंडाल में विराजमान मां दुर्गा।संवाद- फोटो : MAU