फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में शाखा के माध्यम से करना होगा राष्ट्र जागरण- राजेश पांडेय

विज्ञापन
घोसी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शस्त्र पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला संपर्क प्रम - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी एवं शस्त्र पूजनोत्सव स्वामी विवेकानंद विद्यालय में मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान प्रत्येक गांव में शाखा के माध्यम से राष्ट्र जागरण की बात कही गई। इसके अलावा संघ की ओर से शस्त्र पूजनोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला संपर्क प्रमुख राजेश पांडेय एडवोकेट ने कहा कि आज संघ की स्थापना का दिन है। आज ही के दिन 1925 में आद्य सरसंघ चालक केशव बलिराम ने संघ की स्थापना की थी। कहा अब हिंदू समाज में जागरण का परिणाम दिखाई देने लगा है। अब आवश्यकता है कि संघ प्रत्येक गांव में शाखा के माध्यम से राष्ट्र जागरण का काम करे। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह अजय बहादुर, सह नगर कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा ,जिला प्रचार प्रमुख भुवेष श्रीवास्तव, डॉ. मनोज वैद्य, गुलाब चंद आर्य, अमित वर्मा, गोपी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें