फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के भवनाथपुर वजीरपट्टी बाबा विश्वनाथपुरी मठिया धाम में आयोजित श्री महालक्ष्मी नारायण पंचकुंडी यज्ञ के लिए बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह पूजन अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकली। 501 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा बाबा गोरखपुरी धाम से होते हुए भाठे भवनाथपुर, बारीगाॅव, आदेडीह, नसोपुर, रस्तीपुर, भलया, मुसरदह, भीटी, से पुनः वापस बाबा विश्वनाथपुरी धाम मठियाबाबा के घाट तमसा तट पर पहुंची।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी से कलश में पवित्र जल भरकर सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यज्ञ 28 फरवरी 2025 तक चलेगी। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। शाम तीन बजे से रात 10 बजे तक झांकी का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर अनिल सिंह, हंसनाथ तिवारी, शेषनाथ यादव, सुरेंद्र दास जी महाराज, पुजारी अशोक तिवारी, प्रभुनाथ सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें