फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगाई डुबकी

विज्ञापन
दोहरीघाट ​स्थित सरयू नदी में सोमवारी अमावस्या को आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
सोमवारी (सोमवती) अमावस्या और पुरुषोत्तम मास के समापन के अवसर पर सोमवार को कस्बा स्थित सरयू तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था और भक्ति के साथ हजारों लोगों ने पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और मां सरयू की आरती उतारी।
विज्ञापन

साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। कस्बा स्थित सरयू नदी के घाट पर तड़के से ही क्षेत्र के विभिन्न इलाकों सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। बजरंगबली के मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। घाटों पर बैठे जरूरतमंदों को दान भी दिया गया।
विज्ञापन

रामघाट स्थित हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर के अलावा जानकी घाट के शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मुक्तिधाम स्थित महाकाल मंदिर और द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गोठा, शाहपुर, नई बाजार, कैनाल हेड, गोधनी, पतनई, बिलावलपुर, सियरही, कुसुम्हा, रसूलपुर, इब्राहिमाबाद, थाना परिसर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।
पंडित श्याम बाबा ने बताया कि सोमवारी अमावस्या और पुरुषोत्तम मास का समापन एक ही दिन होने से इस पर्व का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस विशेष संयोग के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू तट पहुंचे।
पूरे दिन घाटों और मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें