फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नीमिया की डारी मैया झूले ली झुलनवा’ भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में मंगलवार को आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूम उठे और मंदिर परिसर जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के संगीतमय पाठ से हुई। समिति के बब्बन सिंह, रिंकू मिश्रा, अजय मिश्र, डॉ. राम गोपाल और आनंद कुमार समेत अन्य भक्तों ने चौपाइयों और दोहों का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और देश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
गायक सूरज सिंह और अखिलेश यादव ने भजनों की प्रस्तुति दी। ‘नीमिया की डारी मैया झूले ली झुलनवा’ भजन सुनकर श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। अंत में हनुमान जी महाराज की आरती की गई और महाप्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रमेश शर्मा, धनराज, पंकज राजभर, अनूप वर्मा, अनिल शर्मा, गिरधर गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, लालू गुप्ता, हरि प्रकाश पाठक, जनार्दन, सर्वेश राय, श्रीराम लोहिया, सुरेश सिंह, रघुनाथ चौहान और वीरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें