नगर में श्री श्याम संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय श्रीश्याम निशानोत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार की शाम को भजन कीर्तन और शनिवार को निशानोत्सव यात्रा निकाली गई। जिसमें श्याम प्रेमियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।
शुक्रवार की शाम नगर के सहादतपुरा स्थित श्री कामना सिद्धि श्री श्याम मंदिर भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें खाटू नरेश श्री श्याम बाबा सरकार का भव्य श्रृंगार दिल्ली से आए फूलों की मालाओं से किया गया।
जिसमें श्री श्याम बाबा को श्याम संघ के सदस्य आलोक खंडेलवाल, अमन,धनराज,विजय तुस्यान,पवन बासोतिया, अनमोल ने भजनों से रिझाया। शनिवार को सुबह 9 बजे नगर के राजस्थान भवन से श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली गई।
जिसमें 151 भक्त हाथों में श्याम निशान लेकर शामिल रहे। निशान यात्रा नगर के गोला बाजार,सदर चौक, रौजा, सिंधी कालोनी, बालनिकेतन, रोडवेज होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची।
निशानोत्सव यात्रा में श्री श्याम संघ के मंत्री आलोक खंडेलवाल, सत्यदेव केड़िया, संजय खंडेलवाल, सत्यनारायण, परमांदका, विजय तुलस्यान, सुनील गुप्ता, अरुण अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।