फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्ती

Sat, 04 Apr 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय की अध्यक्षता में बैठक विकास भवन में हुई। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन


कहा कि किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समग्र लोहिया ग्रामों में अधूरे संपर्क मार्गों को पूरा करने के निर्देश दिए तथा सीसी रोड के कार्य 22 अप्रैल 2015 तक पूरा करने का निर्देश दिया।

लोक निर्माण विभाग को मनरेगा द्वारा खर्च किए गए रुपयों का वितरण करने का भी निर्देश दिया। अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों को इसी माह पूरा करने का भी उन्होंने निर्देश दिया। सर्वशिक्षा अभियान के तहत माडल स्कूलों में अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि 50 लाख से अधिक निर्माण कार्यों में मधुबन तहसील, मधुबन बेल्थरारोड मार्ग, इंदारा मार्ग आदि कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराएं।

इस दौरान उन्होंने कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, बिजली, विकलांग कल्याण, समाज कल्याण, लघु सिंचाई, आरईएस सहित सभी विभागों की समीक्षा कर उसे पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए हरिचरन सिंह, उपायुक्त मनरेगा जय शंकर राय आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें